आजमगढ़, मार्च 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना की पुलिस ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे मलेशियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से निजामाबाद इलाके का रहने वाला है। दस साल पहले फर्जी दस्तावेजों के जरिए मलेशिया की नागरिकता ले ली थी। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी थी। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस लंबे समय से मलेशिया में रह रहा था। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपना नाम बदल कर मोहम्मद कुद्दूस निब रज्जाग शाह कर लिया और मलेशिया की नागरिकता लेकर पासपोर्ट बनवा लिया था। इसके साथ ही उसने ओसीआई (प्रवासीय भारतीय) कार्ड भी हासिल कर लिया था। इस समय वह अपने गांव में रह रहा था। विदेशी नागरिकता लेने के बाद भी सरकारी योजनाओ का लाभ ले रहा था। शिकायत मिलने पर रसीदगंज चौकी प्रभारी राजनरायण पा...