रामपुर, अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अब सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए अपनी 'फार्मर रजिस्ट्री' (Farmer Registry) कराना अनिवार्य हो गया है। रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किश्त अब केवल उन्हीं कृषकों को प्रदान की जाएगी, जिनके पास आधिकारिक किसान पहचान पत्र (Farmer ID) उपलब्ध होगा।सभी कृषि योजनाओं का बनेगा आधार जिलाधिकारी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग के साथ-साथ अन्य सहयोगी विभागों जैसे उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता और लघु सिंचाई की तमाम लाभार्थी परक योजनाओं का लाभ केवल फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर ही देने का निर्णय लिया है। सरकार का मुख्य उद्देश्य कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन मे...