शाहजहांपुर, जून 21 -- शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री ने शनिवार को पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर ब्लॉक भावलखेड़ा सभागार में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। कार्यक्रम में सांसद सांसद अरुण सागर ने किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद अरुण सागर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाखों किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। योजना की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में पहुंचने से पारदर्शिता बढ़ी है और भ्रष्टाचार की गुंजाइश समाप्त हुई है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों को उनका हक नहीं मिल पाता था, जबकि अब सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। यह भी पढ़ें- किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी उन्होंने केंद्र सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष्मान कार्ड के मा...