कौशाम्बी, जून 7 -- समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में रविवार को सिराथू ब्लॉक के ग्राम मलाक पिंजरी में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों के साथ पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान किसानों की समस्याओं, कृषि से जुड़े मुद्दों तथा किसान हितों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। चौपाल को संबोधित करते हुए समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की राशि बढ़ाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को 2000 रुपये प्रति किस्त मिलती है। जबकि बढ़ती महंगाई और कृषि लागत को देखते हुए यह राशि अपर्याप्त साबित हो रही है। उन्होंने मांग की है कि किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 6000 रुपये प्रति सीजन किया जाए, जिससे किसानों को वास्तविक आर्थिक सहायता...