गाजीपुर, मार्च 12 -- गाजीपुर। उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजे असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण दोपहर तीन बजे से पीजी कॉलेज में किया जाएगा। इस दौरान किसानों को कृषि विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...