रांची, जुलाई 23 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड के महेशपुर गांव में गुरुवार को झारखंड राज्य किसान काउंसिल की बैठक असीम सरकार की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता, बीज और बिजली विधेयक, चार लेबर कोड समेत किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी जेल भरो आंदोलन ऐतिहासिक होगा। उन्होंने इसे किसानों पर बड़ा हमला बताते हुए आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो ने राज्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में 1 से 9 अगस्त तक पदयात्रा, जीप यात्रा, साइकिल और मोटरसाइकिल जुलूस, घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाने, 10 अगस्त के जेल भरो आंदोलन को सफल बनाने, 15 अगस्त को आजादी बचाओ दिवस, 15 नव...