औरंगाबाद, मई 22 -- केंद्र सरकार की किसान नीतियों के विरोध में सैकड़ों किसानों ने किया प्रदर्शन फोटो- 22 मई एयूआर 11 कैप्शन- सिहुली पंचायत में प्रतिरोध मार्च में शामिल किसान रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज प्रखंड की सिहुली पंचायत में अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया त्रियोगी यादव ने किया। मार्च खैरा गांव से शुरू होकर चंदौल, नैकी एवं वरूणा होते हुए सिहुली पंचायत सरकार भवन के पास समाप्त हुआ। मार्च में शामिल किसानों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों के प्रति गलत रवैया अपना रही है और उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय किसान सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 25 को इस अवसर पर क्रां...