किसान सभा में उन्नत खेती पर चर्चा
रांची, जून 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोसो और बीसा गुंदलीटोली गांव में आत्मा, दिव्यायन केवीके और इफको रांची के सहयोग से खेत बचाव अभियान के तहत किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 165 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. नेहा राजन ने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए हरी खाद जैसे ढैंचा और टेफ्रोसिया के महत्व तथा जैविक खेती अपनाने के लाभों की जानकारी दी। बिंदु कुजूर ने किसानों को दलहन, तिलहन और मडुवा जैसी फसलों की उन्नत खेती के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इफको रांची के प्रतिनिधि कुलदीप कुमार ने धान की बिचड़ा तैयारी से पहले नैनो डीएपी से बीज उपचार, रोपाई के समय जड़ उपचार और रोपाई के एक माह बाद नैनो उर्वरकों तथा सागरिका के छिड़काव की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.