मथुरा, मार्च 23 -- अखिल भारतीय किसान सभा ने विभिन्न मांगों को लेकर तहसील में सांकेतिक भूख हड़ताल की। नेतृत्व वरिष्ठ नेता छीतर सिंह एड. ने किया। किसानों ने छाता चीनी मिल शीघ्र चालू कराने, कर्ज माफी तथा हाल की बारिश व तूफान से नष्ट फसलों का मुआवजा देने की मांग उठाई। छीतर सिंह एडवोकेट ने कहा कि जब तक किसान एकजुट होकर संघर्ष नहीं करेंगे, तब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी। उन्होंने बताया कि चीनी मिल बंद होने से क्षेत्र में बेरोजगारी बढ़ी है और किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने कुछ मांगों पर तत्काल कार्रवाई तथा शेष को शासन स्तर पर भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान जयवीर सिंह, कल्ली पहलवान, रामबीर सिंह, गौरव एडवोकेट, जगदीश शर्मा, मानती देवी, जल सिंह, भगवान सिंह, बच्चू सिंह सहित बड़ी संख्या में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.