मधुबनी, मार्च 28 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। मधुबनी जिला कृषि कार्यालय पर किसान सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा दो अप्रैल को विशाल प्रदर्शन किया जायगा। बिस्फी समेत जिले में किसानो की हुई फसल क्षति को लेकर यह धरना एवं प्रदर्शन किया जायगा। किसान सभा के बिहार राज्य के संयुक्त सचिव मनोज कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि किसानों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया गया है। मनोज यादव ने कहा कि बेमौसम बारिश के चलते किसानों को बड़े स्तर पर फसलों का नुकसान हुआ है। डीएम अपने स्तर से फसल नुकसान का जांच करा किसानों के बीच फ़सल क्षति की मुआवजा देने की घोषणा करें ताकि किसानों को हुई नुकसान की भरपाई की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...