किसान सभा का जेल भरो आंदोलन 10 को
भदोही, जुलाई 26 -- भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश किसान सभा का जेल भरो आंदोलन 10 अगस्त को है। सभा के मंत्री ज्ञान प्रकाश प्रजापति ने बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से किसान, छात्र, आम जनता बेहाल है। मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही, किसानों को उपज का उचित दाम, बच्चों को नौकरी के लिए ठोंकरें खानी पड़ रही हैं। पेट्रोल और डीजल के साथ ही रसोई गैस के दामों में वृद्धि जान बूझकर कर दिया गया है। किसानों एवं जनता के तमाम मामलों को लेकर 10 अगस्त को जिले में जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि शहर के स्टेशन रोड पंजाब बैंक से जुलूस निकाल कर भदोही तहसील पहुंच कर किसान गिरफ्तारी देंगे। यह भी पढ़ें- जेल भरो आंदोलन की सफलता पर चर्चा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.