बेगुसराय, मई 29 -- बेगूसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार राज्य किसान सभा का 38वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन 31 मई से 1 जून तक बागवाड़ा स्थित गोपी कृष्ण संस्कृत उच्च विद्यालय में आयोजित होगा। सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। किसान सभा के जिला सचिव दयानिधि चौधरी ने बताया कि सम्मेलन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से करीब 250 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून, कृषि क्षेत्र में कॉरपोरेट घरानों की बढ़ती दखल, नया बीज विधेयक, खाद-बीज की किल्लत, फसल क्षतिपूर्ति में गड़बड़ी, बढ़ती महंगाई, कृषि ऋण माफी, बाढ़-सुखाड़, कटाव पीड़ित किसानों को मुआवजा, भूमिहीनों के वास-आवास, भूमि सर्वेक्षण एवं जमाबंदी सुधार में धांधली, गलत बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- किसान सभा का जिल...