ललितपुर, सितम्बर 10 -- मड़ावरा। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात करके फसलों के नुकसान से उनको अवगत कराया साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी और तहसीलदार को सौंपा। जिसमें खरीफ फसल पूरी तरह नष्ट होने का दावा करते हुए जिले को आपदाग्रस्त घोषित करने को मांग की गई। किसान नेताओं ने अफसरों को बताया कि फसल बर्बाद होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। इस संकट से उबारने के लिए उनको जल्द से जल्द क्षतिपूर्ति दिलाई जानी चाहिए। किसानों ने रबी की बुआई के लिए डीएपी खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कहीं यूरिया तो कहीं डीएपी-एनपीके का टोटा उन्होंने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर खाद नहीं मिल रही है, जबकि कुछ निजी दुकानदार 1350 रुपए वाली डीएपी को 1...