एटा, दिसम्बर 22 -- ब्लॉक सकीट क्षेत्र के गांव अंगदपुर, सबलपुर, नोरंगाबाद में बंबा कटने के कारण किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए अखिल भारतीय जनहित किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। राष्ट्रीयध्यक्ष अनिल कुमार के साथ जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगत सिंह, प्रदेश सचिव, जिला उपाध्यक्ष अवनीश यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों को सरकार व प्रशासनिक अधिकारियो से समस्या रखने का आश्वासन दिया। किसान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि फसल नुकसान के संबंध में राजस्व विभाग से बात की ...