गाजीपुर, अगस्त 16 -- रेवतीपुर। भारतीय किसान संघ गाजीपुर की जिला बैठक रविवार को रेवतीपुर विकासखंड के युराजपुर गांव में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने की। बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रांत उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने आगामी सदस्यता अभियान, सितंबर में जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित शक्ति प्रदर्शन और 17 सितंबर को प्रत्येक ग्राम समिति में आयोजित होने वाली बलराम जयंती की तैयारियों पर चर्चा की। संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर जोर दिया गया। बैठक में जिला युवा प्रमुख संदीप सिंह, सुरेश सिंह, नीरज कुमार पांडेय, अभय सिंह, अजय कुमार, अशोक सिंह, मुंसी राम, दिनेश राम, पप्पू यादव, रणधीर सिंह और श्यामजी यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...