हजारीबाग, मई 4 -- बड़कगांव, प्रतिनिधि। किसान संघर्ष समिति बड़कागांव ने उपायुक्त को कोल कंपनी के द्वारा किसानों,रैयतों पर किए जा रहे मनमानी के खिलाफ समिति के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में आवेदन दिया गया। आवेदन में मुख्य रूप से गैर-मजरुआ भूमि का मुआवजा भुगतान किये बिना कंपनी के द्वारा बजबरन कब्जा करने , लोगों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराने , गलत कट ऑफ डेट के कारण विस्थापन के लाभ से रैयतों को वंचित रखने जैसी मांगे शामिल है। इस संबंध में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने बताया कि उपायुक्त ने समिति के सदस्यों को आश्वासन दिया की मेरे रहते किसानों और रैयतों के साथ कंपनी के तरफ से कोइ भी मनमानी नहीं होगी। मौके पर बालेश्वर महतो , रामलखन महतो , राजेंद्र महतो एवं रंजन कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...