नोएडा, जुलाई 7 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसानों की मांगों को लेकर किसान संघर्ष मोर्चा ने 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय पर महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है। इसमें किसान सभा, किसान एकता संघ, किसान परिषद समेत विभिन्न संगठनों के 10 हजार से अधिक किसानों के शामिल होने का दावा किया गया है। मंगलवार को आयोजित बैठक में महापंचायत की रणनीति तय की गई। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांगों में 10 फीसदी विकसित भूखंड का अधिकार, नया भूमि अधिग्रहण कानून लागू करना और लंबित आबादी प्रकरणों का निस्तारण शामिल है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया जा सकता है।डॉ. रूपेश वर्मा ने आरोप लगाया कि वर्ष 2...