काशीपुर, जून 9 -- काशीपुर। गन्ना विकास परिषद काशीपुर की ओर से ग्राम शिव लालपुर अमर झंडा और रम्पुरा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में भारत सरकार के कृषक कल्याण मंत्रालय के वैज्ञानिकों ने किसानों को रोग एवं कीटों की पहचान, रोकथाम और गन्ने की नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक नितिन कुमार ने एनपीएसएस एप के क्रियान्वयन की जानकारी दी, जबकि जयपाल शर्मा और जगमोहन पोखरियाल ने एप के लाभ एवं उपयोग बताए। गन्ना विकास निरीक्षक राकेश कुमार ने पेड़ी प्रबंधन पर जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ग्राम बिजौली में कृषक गोष्ठी आयोजित, गन्ना की नई प्रजातियों पर जोर यहां सुरेश सिंह, वीर...