मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- सिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा सिसौली स्थित किसान भवन में आयोजित मासिक पंचायत में मंगलवार को क्षेत्रीय किसानों व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए सबसे पहले अनुशासन की आवश्यकता होती है । भारतीय किसान यूनियन का अस्तित्व किसानों से है किसान संगठित रहेंगे तो संगठन को मजबूती मिलेगी। मासिक पंचायत में किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि आज किसान संगठन बहुत बन गए हैं , लेकिन उन्हें ऊंगली पकड़ कर नहीं चला जाएगा। उन्होंने सभी से आपसी झगड़े कम करने और समाज के किए हुए फैसलों को माने पर जोर दिया। कहा कि थाने- तहसीलों का चक्कर बहुत बुरा है। भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कई देशों म...