किसान संकल्प दिवस पर प्रदर्शन, आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को अखिल भारतीय किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने किसान संकल्प दिवस मनाते हुए जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिला सचिव एडवोकेट निर्भय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि एवं खाद्यान्न क्षेत्र की ट्रेड डील निरस्त करने, विद्युत संशोधन अधिनियम वापस लेने, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई कार्रवाई की जांच कराने, महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण, उर्वरक एवं बीज के दाम घटाने, पेट्रोलियम पदार्थों पर सब्सिडी बढ़ाने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा मत्स्य पालकों को पट्टों पर कब्जा दिलाने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.