आगरा, मई 27 -- आजाद अधिकार सेना ने जिला मुख्यालय पर संविधान व नागरिक अधिकार बचाओ प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को प्रत्यावेदन भेजा। कहा कि पूरे देश में जनता के बीच यह भावना बढ़ रही है कि आम नागरिक की सुनवाई कम हो रही है। प्रशासनिक कठारेता बढ़ रही है। आजाद अधिकार सेना ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित सुनवाई करने सहित अन्य मांग की हैं। इस दौरान प्रदेश सचिव अमित कुमार चाहर, जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार, नगर उपाध्यक्ष ललित कुमार, जिला सचिव केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...