मऊ, सितम्बर 13 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित कैम्प कार्यालय पर रविवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा की जिला कॉउन्सिल की बैठक जिलाध्य्क्ष देवेन्द्र प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी सात अक्टूबर को विधान सभा के सामने होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करते हुए गांव-गांव जाकर किसानों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। प्रदेश मंत्री रामकुमार भारती ने कहा कि किसान महंगे डीजल, खाद, बीज और बिजली के बोझ से परेशान हैं। सरकार बड़े बड़े वादे करती है, लेकिन जब किसान की बात आती है तो चुप्पी साध लेती है। कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकारें किसान विरोधी हैं। जब तक किसानों की फसल का लाभकारी मूल्य और कृषि से जुड़ी मूलभूत समस्याओं का जब तक हल नहीं होगा तब तक आंदोलन ज...