पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया कृषि उत्पादन बाजार समिति गुलाबबाग गेट पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सात दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो सदाम ने किया, जबकि मंच संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने किया। सत्याग्रह में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हुए और केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला। सत्याग्रह में बड़ी संख्या में जुटे किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने प्रस्तावित अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य ट्रेड डील नहीं बल्कि "काले कृषि कानून 2.0" है, जिसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिय...