समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- समस्तीपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला कमेटी की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महावीर पोद्दार ने की। पर्यवेक्षण प्रो. उमेश कुमार एवं संचालन ललन कुमार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण कृषि संकट गहराता जा रहा है। जिला सचिव ललन कुमार ने कहा कि बार बार आंधी तूफान सेफसलों का भारी नुक़सान हुआ है किन्तु सरकार क्षति पूर्ति के लिए कोई कदम तक नहीं उठाई है। 10 मई स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। मौके पर रविन्द्र कुमार सिंह, सुनील कुमार राय, रामबलि सिंह, समीम मन्सुरी, अनिल कुमार चौधरी, अमित कुमार, चन्द्रेश्वर राय, अखिलेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.