काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक का आयोजन 30 जनवरी दोपहर 12 को अनाज मंडी काशीपुर के अतिथि गृह में किया जाएगा। इस दौरान वर्तमान में आ रही किसानों की समस्याओं पर चर्चा करके सरकार की ओर से निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने अधिक से अधिक संख्या में किसानों को बैठक में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...