किसान राज्य के अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं: योगेंद्र
बोकारो, अप्रैल 28 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। किसान राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उक्त बातें सूबे के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेन्द्र प्रसाद सोमवार को हिन्दुस्तान के साथ एक खास बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि किसानों से वैज्ञानिक एवं तकनीकी खेती अपनाने, उन्नत बीज के प्रयोग, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल परंपरागत खेती पर्याप्त नहीं है, बल्कि किसानों को तकनीक एवं बाजारोन्मुख खेती अपनानी होगी ताकि कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने सब्जी उत्पादन, बागवानी, पशुपालन एवं मिश्रित खेती को किसानों के लिए लाभकारी विकल्प ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.