बरेली, मई 4 -- उप कृषि निदेशक ने किसान रजिस्ट्री प्रकरण में संदिग्ध वर्क ऑर्डर और कूटरचित दस्तावेजों का मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया है। प्रकरण में संबंधित संस्था के विरुद्ध भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि निदेशालय के पत्र के माध्यम से ऋषभ पाल व अजय वर्मा, ब्लॉक कार्डिनेटर आलमपुर जाफराबाद द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित पत्र संज्ञान में आया। पत्र में संस्था राधे कृष्णा इंटरप्राइजेज सहज सुलभ बलराम समिति गोमती नगर, लखनऊ के माध्यम से किसान रजिस्ट्री के कार्य में योगदान के लिए ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के पद पर नामित किए जाने का उल्लेख किया गया था। परीक्षण में यह पत्र व वर्क ऑर्डर फर्जी प्रतीत हुआ।संस्था द्वारा ऋषभ पाल, अजय वर्मा निवासी मकरंदपुर धाराजीत ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद, महेशपाल निव...