सीवान, फरवरी 3 -- सिसवन। प्रखंड के विभिन्न पंचायतो में किसान रजिस्ट्री कैंप का आयोजन सोमवार को किया गया। कैंप में किसानों का फार्मर रजिष्ट्री व ईकेवासी किया गया। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देश पर 2 से 6 फरवरी के बीच सभी पंचायत भवनों पर शिविर लगाकर किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य करना है। सीओ के हड़ताल पर जाने के कारण यह दायित्व सभी बीडीओ को सौपा गया है। कि वह अपने स्तर से रजिस्ट्री कैंप का मुआयना करे। कृषि समन्वय अखिलेश कुमार, राजस्व कर्मचारी राजा कुमार और मधुकर कुमार सहित कई अन्य कर्मी शिविर में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...