किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए निबंधन अनिवार्य
किशनगंज, मई 27 -- ठाकुरगंज। प्रखंड क्षेत्र में किसानों के ऑनलाइन निबंधन का कार्य इन दिनों तेजी से जारी है। बुधवार को अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा ने विभिन्न पंचायतों में संचालित किसान निबंधन केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे किसानों से बातचीत कर प्रक्रिया की जानकारी ली तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किसान निबंधन बेहद जरूरी है। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज कुमार शर्मा ने किसानों से समय पर निबंधन कराने की अपील करते हुए बताया कि निबंधित किसानों को बीज, कृषि यंत्र, डीजल अनुदान, फसल सहायता योजना सहित अन्य यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.