औरैया, फरवरी 28 -- कुदरकोट, संवाददाता। किसान यूनियन महाशक्ति ने औरैया जनपद के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। संगठन ने कुदरकोट थाना क्षेत्र के नगला लालजू निवासी जवर सिंह के पुत्र विशेष यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में समर्थकों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विशेष यादव का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उनका समाधान कराने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। विशेष यादव ने कहा कि वह किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में खाद और बीज की उपलब्धता, सिंचाई की समस्या, बिजली आपूर्ति और फसल का उचित मू...