औरैया, अप्रैल 15 -- ककोर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर त्वरित समाधान की मांग की। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि जनपद के सभी विकास खंडों पर किसानों एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक स्तर पर विशेष शिविर (ब्लॉक दिवस) आयोजित किए जाएं, जिससे लोगों को स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सके। इसके अलावा हाल के दिनों में प्राकृतिक आपदाओं व विद्युत विभाग की लापरवाही से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई गई। यह भी पढ़ें- किसान दिवस: समस्याओं के समाधान पर जोर, फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य किसान यूनियन ने आरोप लगाया कि कई कि...