उन्नाव, सितम्बर 19 -- उन्नाव, संवाददाता। शेखपुरा नरी गांव की 50 वर्षीय रामरति की लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सड़क पार करते समय हादसे में जान चली गई। कानपुर की ओर से आई तेज रफ्तार बाइक महिला को टक्कर मारकर मौके से निकल गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंची रामरति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उन्हें तलाशते हुए अस्पताल पहुंचे, जहां हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा नरी गांव के दुर्गा खेड़ा मोहल्ले की रहने वाली 50 वर्षीय रामरति पत्नी राजाराम शुक्रवार को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने गई थीं। बैठक खत्म होने के बाद वह घर लौट रहीं थीं। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भाटिया ढाबे के पास सड़क पार करते समय कानपुर की ओर से आई एक बाइक ने रामरति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ते...