चम्पावत, फरवरी 2 -- लोहाघाट। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। साथ ही नौ फरवरी को नई कार्यकारिणी गठन का निर्णय लिया। सोमवार को किसान यूनियन के अध्यक्ष राज किशोर साह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में किसानों ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को सरकारी योजनाओं का सीध लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में संगठन को मजबूत बनाना पड़ेगा। निर्णय लिया कि यूनियन गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...