लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की जिला इकाई ने बुधवार को मंडी परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अध्यक्षता में आयोजित धरना के बाद एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में किसानों ने क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी को प्रमुख समस्या बताया। उनका कहना था कि पर्याप्त बोरे न होने के कारण किसान अपनी उपज का विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। मंडी परिसर में बिचौलियों के सक्रिय होने की भी शिकायत की गई। किसानों का आरोप है कि बिचौलिये अवैध धनराशि लेकर जल्दी तौल कराने का प्रलोभन दे रहे हैं जो पूरी तरह अनुचित है। यह भी पढ़ें- कम मुआवजे के विरोध में भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी कुछ क्रय केंद्रों पर अवैध वसूली और भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई गई। किसान यूनियन...