चम्पावत, मार्च 24 -- लोहाघाट में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी लोहाघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी। किसानों ने जंगली जानवरों और मौसम की बेरुखी से फसलों को नुकसान कृषि ऋण माफी की मांग की। अध्यक्ष नेगी ने किसानों की इन समस्याओं को शीघ्र ही सीएम पुष्कर सिंह धामी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। यहां प्रदेश संयोजक किसान मोर्चा पूरन सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा हरीश सिंह सोनाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहन पाटनी, निर्मल सिंह माहरा, संजय पाठक, पूरन टम्टा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...