बाराबंकी, जुलाई 5 -- बाराबंकी, संवाददाता। भाजपा किसान मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह का रविवार को अयोध्या प्रवास के लिए जाते समय जिले के सफेदाबाद स्थिति श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में जोरदार स्वागत किया गया। किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी के नेतृत्व में प्रमोद तिवारी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, देवेश शुक्ला की अगुवाई में भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा एवं उसका प्रत्येक कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह समर्पित है। उन्होंने कहा, संगठन की मजबूती ही किसानों के सशक्तिकरण का आधार है, जिसे कार्यकर्तायों के पूर्ण सहयोग एवं सामंजस्य से आगे बढ़ाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर देवराज त्रिपाठी, भूपेंद्...