मिर्जापुर, जून 1 -- मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने पीएम नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर नाथ सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पान दरीबा स्थित अपने आवास पर सुना। पीएम मोदी ने बस्ती के आकाश गुप्ता के बारे में बताते हुए कहा कि आकाश अपने गांव की मनोरमा नदी को देखकर बहुत दुखी होते थे, क्योंकि जिस नदी को उन्होंने बचपन में साफ और जीवंत देखा था,समय के साथ उस नदी में प्लास्टिक जमा होने लगा था,गंदगी बढ़ती चली जा रही थी। आकाश ने तय किया कि शिकायत नहीं करेंगे। एक नई शुरुआत करेंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों को जनभागीदारी, नवाचार, युवा शक्ति, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्र निर्माण...