रुडकी, मार्च 27 -- लक्सर, संवाददाता। भागीरथी विशाल सैनी महासभा के जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी को भाजपा किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर समाज के लोगों ने स्वागत किया। शुक्रवार को भाजपा नेतृत्व द्वारा सेठपुर गांव निवासी एवं भागीरथी विशाल सैनी सभा के जिलाध्यक्ष बाबूराम सैनी को किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद वह हरिद्वार से लक्सर कस्बे के रुड़की तिराहे के निकट स्थित महर्षि भागीरथ की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां फूल माला चढ़ाई। इसके बाद सैनी समाज के लोगों ने उनका फूल मालाओं व नारेबाजी कर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.