हरिद्वार, जून 11 -- उत्तराखंड किसान मोर्चा का 21वां स्थापना दिवस ग्राम जट बहादरपुर में गुरुवार को आयोजित किया गया। इस दौरान किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें स्मार्ट मीटर, डीएपी, गन्ना भुगतान, नहर पर पुल निर्माण आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। गुरुवार को किसान पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि सरकार बंदूक की नोंक पर घर-घर स्मार्ट मीटर लगा रही है। बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए स्मार्ट मीटर योजना को लागू किया जा रहा है जिसका किसान विरोध करता है। उन्होंने कहा कि इकबालपुर चीनी मिल पर किसानों का 100 करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। जिसे सरकार जल्द दिलाए। चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याएं दूर करे। जो किसान दिन रात खेत में काम कर फसल उगाता है उसके साथ भेदभाव ठीक नहीं है। यूरिया और डी...