शामली, दिसम्बर 23 -- भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर मंगलवार कों किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंगलवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित एक बारातघर में उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना 2025-26 एवं आत्मा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक मेला एवं गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख शामली जयदेव मलिक, ब्लॉक प्रमुख कांधला डा. विनोद मलिक, विक्रांत जावला ने सहभागिता की। डा. विनोद मलिक ने चौधरी चरण सिंह के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके किसान हितैषी विचारों एवं योगदान को याद किया। अन्य वक्ताओं ने भी किसान मसीहा के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप क...