संभल, फरवरी 26 -- गन्ना किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू कराने के उद्देश्य से डीएसएम शुगर मील में गुरुवार को भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया। मिल परिसर में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर खेती से जुड़ी नवीन जानकारियां प्राप्त कीं। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को गन्ना फसल की उन्नत खेती, नई किस्मों, रोग एवं कीट नियंत्रण, उर्वरक प्रबंधन तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना रहा। गन्ना वैज्ञानिक डॉ. अवधेश डागर ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और गुणवत्ता सुधारने के उपाय विस्तार से बताए। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग, समय पर बुवाई, प्रमाणित बीज का चयन और प्रभावी रोग-कीट प्रबंधन को बेहतर पैदावार की कुंजी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.