गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम /फर्रुखनगर। फर्रुखनगर के गांव महचाना में सोमवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन न्यूट्री-सीरियल्स वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसान मेला लगाया गया। इसमें मोटे अनाज को प्रोत्साहन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पार्षद यशपाल चौहान और अध्यक्षता विषय विशेषज्ञ डॉ कुलडीप तेवतिया ने की। उप निदेशक क़ृषि अनिल तंवर ने कृषि विभाग के सभी स्कीमों की जानकारी किसानों को दी गई। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती व मोटे अनाज के बारे में बताया गया। पशु विज्ञान केंद्र गुरुग्राम से डॉक्टर केके यादव द्वारा पशुओं से संबंधित सभी जानकारियां किसानों को दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर से डॉक्टर हरेंद्र सिंह दहिया ने मिट्टी और पानी की जांच से संबंधित जानकारी किसानों को...