बदायूं, मार्च 14 -- बदायूं। यूपी डास्प द्वारा सचांलित नमांमि गगें जैविक खेती परियोजना के तहत किसान गोष्ठी /जैविक किसान मेला कृषि विज्ञान केंद्र परिसर उझानी में आयोजित किया गया। जैविक किसान मेला में डीडी कृषि मनोज कुमार ने रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने जैविक विधि से दीमक व फफूदींनाशक रोगों के रोकथाम के बारे में बताया। नमामि गंगे के जिला प्रभारी लवकुश मिश्रा ने जैविक विधि से फसल में पोषकतत्व प्रबंधन के बारे में बताया। डॉ.आरएस सिंह ने जैविक खेती पर जोर दिया। डॉ. मनीष कुमार,डॉ. रोशन सिंह, नेकपाल सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...