सहारनपुर, फरवरी 25 -- त्रिवेणी शुगर यूनिट देवबंद में आयोजित गोष्ठी एवं किसान मेले का बुधवार को आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों के लिए आधुनिक कृषि तकनीकों, कीट बीमारियों से बचाव, मशीनीकरण और गन्ना उत्पादन के उन्नत तरीकों को विस्तार पूर्वक बताया गया। किसान मेले में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कीट वैज्ञानिक डा. गजे सिंह ने किसानों को कीट एवं रोगों के यांत्रिक, रासायनिक एवं जैविक नियंत्रण के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किसानों को उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं विधि के बारे में भी जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने किसानों को बीज बदलाव से उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि उन्नतशील एवं रोग प्रतिरोधी गन्ने की बुवाई करके ही अधिक उत्पादन प्राप्ति संभव है। उप गन्ना आयुक्त डा. ओम प्रकाश सिंह ने गन्...