रुद्रपुर, मार्च 14 -- पंतनगर, संवाददाता। जीपी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में दूसरे दिन खरीफ फसलों के उन्नत बीजों की भारी बिक्री हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, मेले के दूसरे दिन दोपहर तक फसल अनुसंधान केंद्र, प्रजनक बीज उत्पादन केंद्र, विश्वविद्यालय फार्म तथा एटिक (एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन सेंटर) के स्टॉलों से लगभग 8 लाख 80 हजार रुपये के खरीफ फसलों के बीजों की बिक्री हुई। किसानों ने धान, दालों और अन्य खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों के बीजों में विशेष रुचि दिखाई। इसके अलावा औषधीय एवं सुगंध पौध अनुसंधान केंद्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केंद्र, उद्यान अनुसंधान केंद्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केंद्र के स्टॉलों से भी किसानों ने बीज और पौधे खरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.