रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 3 से 6 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले 120वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गांधी पार्क में लगने वाले चार दिवसीय मेले में किसान कृषि की नवीन तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारियों से रूबरू होंगे। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि 3 और 4 अक्तूबर को फल, सब्जी, पुष्प एवं प्रसंस्कृत उत्पादों की प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता होगी। किसान इसमें अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। 3 से 5 अक्तूबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 से 3:30 बजे तक कृषि वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान होंगे। इसके बाद शाम 3:30 से 6:30 बजे तक किसान गोष्ठी के तहत कृषि संवाद कार्यक्रम आय...