महोबा, नवम्बर 27 -- महोबा, संवाददाता। किसान मेला में किसानों को आधुनिक खेती के टिप्स दिए गए। जिले के देशावरी पान की खेती को बढ़ावा के लिए संचालित प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी गई। किसानों की समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बुधवार को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के द्वारा किसान मेला आयोजित किया गया। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने किसान मेला का फीता काटकर शुभारंभ कराया। डीएम ने कहा कि देशावरी पान को सरकार ने जीआई टैग दिया है। देशावरी पान की खेती का रकबा कम हो रहा है। पान किसानों की समस्याओं को सुना। किसानों ने कहा कि विभाग के द्वारा संचालित योजना का लाभ भू स्वामियों को दिया जा रहा है कई किसान बटाई की भूमि लेकर पान की खेती कर रहे है। बरेजा तक बिजली, सिंचाई सहित अन्य समस्याओं को रखा गया। डीएम ने म...