जामताड़ा, दिसम्बर 20 -- किसान मेला को सफल बनाने हेतु किसान मित्र की बैठक नाला,प्रतिनिधि। शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में किसान मित्रों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से आगामी 24 दिसंबर को मालंचा पहाड़ स्थित नेचर पार्क के समीप एक दिवसीय किसान मेला को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में बीटीएएम गंगाधर मंडल एवं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज साह ने किसान मित्रों को किसान मेला का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। किसानों को अपनी उपज की प्रदर्शनी लगाने की बात कही। अधिक से अधिक किसान मेला में आकर कृषि के पारंपरिक तरीकों के साथ-साथ आधुनिक तकनीक सीखें। इसका प्रयास करना है। साथ हीं बताया गया कि किसान मेला में विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो सहित सांसद नलिन सोरेन संबोधित करेंगे। बैठक में किसान मित्र मं...