मुंगेर, फरवरी 19 -- धरहरा,एक संवाददाता। रेडक्रॉस सोसाइटी दशरथपुर के परिसर में चल रहे दो दिवसीय किसान मेला के दूसरे दिन बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता एवं आत्मा के परियोजना निदेशक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने किसानों द्वारा अपनाए गए आधुनिक व आदर्श कृषि तरीकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले में कृषि के समग्र विकास के लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए आत्मा लगातार प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन आनंदमूर्ति ने किया। इस मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण पंकज कुमार, उपनिदेशक अभियंत्रण राजकुमार, सहायक निदेशक विस्तार जयशंकर प्रसाद, सहायक निदेशक शस्य परिक्षेत्र अमित कुमार, धरहरा के प्रखंड कृ...