किसान महासभा ने भाजपा को बताया किसान विरोधी
मथुरा, अगस्त 5 -- अखिल भारतीय किसान महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला उपाध्यक्ष छत्तरपाल सिंह की अध्यक्षता में गांव बरहना कोसीकलां में हुई। जिसके प्रारंभ में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत सहित अन्य साथियों के निधन पर एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। इसके बाद महासभा के राज्य उपाध्यक्ष नत्थीलाल पाठक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार की किसान व मजदूर विरोधी है। अमेरिका के साथ की गई किसान विरोधी डील की निंदा की गई। महासभा के जिलामंत्री मनोज वर्मा ने जिले में सदस्यता अभियान के साथ गांव इकाइयों के गठन एवं मण्डल सम्मेलन आहूत किये जाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- किसान महासभा की हुई बैठक बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त को कोसी क्षेत्र के किसी गांव में किसानों की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा और 10 अगस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.